पटना, अप्रैल 9 -- Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बारे में खुद अपडेट दिया है। नीतीश गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह 3-4 दिनों में पटना लौटकर सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अब वहां का छोड़कर, वह यहीं (दिल्ली) रहेंगे। शुक्रवार दोपहर को वे राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेंगे। सप्ताहांत तक उनके पटना लौटने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार दोपहर को पटना से फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनके साथ जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा एवं मंत्री विजय चौधरी भी साथ रहे। दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत जेडीयू के अन्य नेता उन्हें रिसीव करने पहुंचे। हवाई अड्डा पर मीडिया के सवालों को दरकिनार करते हुए नीतीश वहां से गाड़ी में बैठकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.