पटना, मार्च 6 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का ऐलान कर सबको चौंका तो दिया, लेकिन उन्होंने अपने मन की एक इच्छा भी जनता को बता दी। नीतीश ने गुरुवार को जब सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह घोषणा की, तो उसमें लिखा कि वे बिहार विधानसभा, बिहार विधान परिषद, लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं और अब राज्यसभा जाना चाहते हैं। शुरुआत से चारों सदनों का सदस्य बनने की उनकी इच्छा रही है। वह विधायक, एमएलसी और लोकसभा सांसद रह चुके हैं, अब राज्यसभा सांसद बनने जा रहे हैं। रोचक बात यह है कि सीएम नीतीश कुमार जो करने जा रहे हैं, वो बिहार में अब तक सिर्फ एक ही नेता कर पाया है। वो हैं लालू प्रसाद यादव। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अब तक एकमात्र मुख्यमंत्री हुए हैं, जो बिहार विधान मंडल के दोनों और संसद के दोनों सदनों के सदस्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.