नई दिल्ली, मार्च 24 -- नीतीश कुमार जद(यू)के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित -------------चौथी बार बने अध्यक्ष, संजय झा व राजीव रंजन सिंह ने लिए निर्वाचन प्रमाणपत्र-----------नईदिल्ली। विशेष संवाददाताबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जद यू के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं। नीतीश के अलावा किसी और का नामांकन न आने के बाद पार्टी के संगठन चुनाव के निर्वाचन अधिकारी अनिल प्रसाद हेगड़े ने नीतीश कुमार के अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। हेगड़े ने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में जद(यू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह को उनके चुनाव का प्रमाण पत्र सौंपा। इस अवसर पर पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।निर्वाचन अधिकारी अनिल हेगड़े ने नीतीश कुमार के निर्विरोध जद(यू) अध्यक्ष पद के लिए चुने जान...