गया, मार्च 7 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मुद्दे को लेकर विपक्षी दल लगातार भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साध रहे हैं। उनका आरोप है कि भाजपा राज्य की सत्ता में बदलाव की रणनीति बना रही है और राजनीतिक माहौल को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। शनिवार को गया के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने भाजपा पर बिहार की सत्ता पर कब्जा करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य की राजनीति में जानबूझकर अस्थिरता पैदा की जा रही है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पद से हटाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता ने 2025 से 2030 तक के लिए नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में जनादेश दिया है। ऐस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.