पटना, मार्च 5 -- विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को भाजपा की रणनीति का हिस्सा बताया। नीतीश कुमार को बिहार से दूर करना जनादेश का अपमान है। उन्होंने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि चुनाव के समय ही हमलोगों ने कहा था कि भाजपा नीतीश कुमार को कभी मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी और अगर बना भी दी, तो उन्हें 2025 से 2030 तक रहने नहीं देगी। आज हकीकत सबके सामने है। मुकेश सहनी ने कहा कि भाजपा अपने सहयोगियों को समाप्त करने में जुटी रहती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का असली लक्ष्य जदयू को एक राजनीतिक पार्टी के रूप में समाप्त करना है। बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार का जनादेश नीतीश कुमार के नाम पर मिला था, लेकिन एनडीए का यह निर्णय न केवल जनादेश का, बल्कि जनभावना का भी अपमान है। बिहार की जनता इसके लिए भाज...