नीतीश कुमार को जिंदा दफन कर दिया, थैली की पार्टी बन गई है JDU; चेतन के मंत्री नहीं बनने पर भी भड़के आनंद मोहन
सीतांमढ़ी, मई 18 -- पत्नी लवली आनंद जनता दल (यूनाइटेड) से सांसद और बेटे चेतन आनंद जदयू से विधायक। फिर भी आखिर बाहुबली नेता आनंद मोहन जनता दल (यूनाइटेड) से इतना भड़के हुए क्यों हैं? सीतामढ़ी जिले में एक कार्यक्रम में मौजूद आनंद मोहन ने जदयू पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है जिसके बाद बिहार का सियासी पारा चढ़ गया है। डुमरा रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थापना समारोह की तैयारी बैठक में पूर्व सांसद आनन्द मोहन ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर टिप्पणी करते हुए यहां तक कहा कि आज जदयू में थैली की राजनीति हो रही है। आनंद मोहन ने कहा कि नीतीश कुमार के मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है। आज कौन लोग है चेतन आनंद को नवीनगर भेजते हैं, शफूर्दीन का गला काटते हैं? शपथ ग्रहण में नीतीश कुमार मौजूद थे। 85 एमएलए के साथ वे खड़े थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.