नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- बिहार के राजनीतिक इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ चुका है। बिहार में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बना है। सम्राट चौधरी को पटना के लोकभवन में राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। यानी अब आज से बिहार के मुख्यमंत्री होंगे सम्राट चौधरी। राज्यपाल ने दो डिप्टी सीएम को भी शपथ दिलाई है। जदयू कोटे से वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी डिप्टी सीएम बने हैं। डिप्टी सीएम बनने के बाद विजय चौधरी ने कहा कि नीतीश जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता है। जनता दल (यूनाइटेड) नेता विजय कुमार चौधरी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर कहा, " मैंने जो आज शपथ ली है, इसके लिए मैं नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करता हूं। ये उन्हीं के विश्वास का नतीजा है कि मुझे ये जिम्मेदारी मिली है... जो उनके(नीतीश कुमार) रास्ते हैं,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.