अररिया, मार्च 6 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन और मुख्यमंत्री पद से विदाई की अटकलों के बीच जदयू कार्यकर्ताओं में गहरी मायूसी देखी जा रही है। कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनसे अपना फैसला वापस लेने और बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बने रहने की अपील की है। जदयू के प्रदेश सचिव रमेश सिंह ने कहा कि अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ते हैं तो यह सिर्फ 'नीतीश युग' का अंत नहीं होगा, बल्कि उन समर्पित कार्यकर्ताओं के मनोबल को भी गहरी चोट पहुंचेगी जो पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक निष्ठा से जुड़े रहे हैं। वरिष्ठ जदयू नेता मुन्ना खान ने भी चिंता जताते हुए कहा कि बिहार में सुशासन की पहचान नीतीश कुमार से ही है। उन्होंने आग्रह किया कि मुख्यमंत्री को राज्यसभा जाने के बजाय बिहार में रहकर विकास और सुशासन की अपन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.