लखीसराय, मार्च 7 -- चानन, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने के लिए पर्चा दाखिल किए जाने के बाद जदयू कार्यकर्त्ताओं में गम और आक्रोश दोनों दिख रहे हैं। जदयू नेता इसे लेकर अपने ही दल के बड़े नेताओं के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। अतिपिछड़ा प्रकोष्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जमालपुर विधानसभा के प्रभारी रामदेव मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सियासत में कभी अपनी विचारधारा से समझौता नहीं किया, चाहे कितनी भी कठिन परिस्थिति क्यों न आई हो। नीतीश कुमार का निर्णय साहसिक और दूरदर्शी है। लगभग दो दशकों तक बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में रहते हुए नीतीश कुमार ने राज्य में अनेक विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारा। उनके नेतृत्व में राज्य विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में नई पहचान बनाई। मुख्यमंत्री ने हर क्षेत्र में विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.