बिहारशरीफ, मार्च 6 -- नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से कल्याण बिगहा में मायूसी ग्रामीणों ने कहा-बीजेपी ने बनाया दबाव, अब निशांत संभालें कमान हरनौत को अनुमंडल नहीं बन पाने का लोगों को मलाल फोटो: कल्याण बिगहा: हरनौत के कल्याण बिगहा गांव में शुक्रवार को वर्तमान राजनीतिक हालत पर चर्चा करते ग्रामीण। आईटीआई कॉलेज : कल्याणबिगहा का आईटीआई कॉलेज। कल्याणबिगहा अस्पताल : कल्याणबिगहा में बना राजकीय औषधालय। बिहारशरीफ/हरनौत, हमारे संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अचानक मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जाने के फैसले ने पूरे प्रदेश की सियासत में हलचल तेज कर दी। लेकिन, इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम का सबसे गहरा और भावनात्मक असर उनके पैतृक गांव नालंदा जिले के कल्याण बिगहा में देखने को मिल रहा है। दो दशकों तक बिहार की कमान संभालने वाले अपने गांव के बे...