कटिहार, मार्च 6 -- बारसोई निज प्रतिनिधि जदयू की राजनीति सलाहकार समिति के सदस्य एवं जदयू नेता ख्वाजा शाहिद ने नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री नहीं रहने की संभावना पर गहरी नाराज़गी और चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री और आधुनिक बिहार के नव निर्माता नीतीश कुमार के पद पर नहीं रहने से बिहार की आम जनता को बड़ा नुकसान होगा तथा राज्य के विकास और सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ सकता है। ख्वाजा शाहिद ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बना "बिहार मॉडल" केवल भारत ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर भी चर्चा का विषय रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के खिलाफ एक गहरी साजिश रची गई है और इसके प्रभाव केवल बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश की राजनीति पर पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री नहीं रहने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.