पटना, अप्रैल 10 -- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का दीर्घ राजनीतिक अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व एवं सुशासन की प्रतिबद्धता निश्चित ही संसद में बिहार की आवाज को और सशक्त बनाएगी। भाजपा के प्रदेश ने विश्वास जताते हुए कहा कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में प्रदेश एवं देश के समग्र विकास को नई दिशा और गति मिलेगी। पिछले 20 वर्षों में सीएम ने बिहार के विकास को नया आयाम दिया है। 2005 से पहले के जंगलराज वाले बिहार को अपने दूरदर्शी नेतृत्व से उन्होंने तेजी से विकास करने वाले राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। साथ ही बिहार को विकसित बिहार बनाने की राह को प्रशस्त किया है। बिहार उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकता है।

हिंदी ...