नीतीश कुमार के पुनर्निर्वाचन पर जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह
औरंगाबाद, जून 23 -- जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुनर्निर्वाचन तथा उमेश कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हसपुरा प्रखंड के जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरुण सिंह, उपप्रमुख सत्येंद्र चौधरी, किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, प्रियदर्शी महिपाल राव चौहान, बिंदेश्वरी सिंह सिपाही, विद्यानंद सिंह एवं हृदयानंद सिंह ने खुशी जताते हुए इसे संगठन के लिए शुभ संकेत बताया। नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी और मजबूत होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभवी मार्गदर्शन में संगठन का विस्तार होगा तथा विकास की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा। यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार के पुनर्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.