बांका, मार्च 18 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार का विकास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है और आगे भी इसी दिशा में गति बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछले 20 वर्षों में राज्य के विकास और सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए हैं और उनकी दूरदर्शिता, नीतिगत फैसले और जनहित योजनाएं बिहार को समृद्धि की ओर ले जा रही हैं। मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार की लोकप्रियता 2005 से आज तक लगातार बढ़ी है। लोग उनके कार्यों और व्यक्तित्व के कारण उन्हें पसंद करते हैं, आज 20 साल बाद उनकी लोकप्रियता पहले से कहीं अधिक है। उन्होंने जनता की सेवा और विकास की योजनाओं के जरिए अपनी स्वीकार्यता और विश्वास बनाए रखा है। मंत्री ने बताया कि मुख्यम...