खगडि़या, मई 13 -- बेलदौर । एक प्रतिनिधि जनता दल यूनाइटेड की सांगठनिक गतिविधियों को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर बुधवार को जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने बेलदौर प्रखंड जदयू अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा के साथ विस्तृत चर्चा की। इस दौरान संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा पार्टी की आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि बिहार के सर्वमान्य नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आमजन का विश्वास जदयू के प्रति लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद त्यागने के बाद से ही राज्य के लोगों में नीतीश कुमार के प्रति सहानुभूति, सम्मान और भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है। यह भी पढ़ें- सुशासन की संस्कृति को धार देगी मंत्रियों की जनसुनवाई: नवल इस मौके पर प्रखंड अ...