नई दिल्ली, जून 21 -- Nitish Kumar JDU National President: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय और परिषद की बैठक पटना स्थित प्रदेश मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में हुई। बैठक में नीतीश कुमार को चौथी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान पर मुहर लगाई गई। इसके साथ ही उन्हें संगठन में बड़ा पावर दिया गया। नीतीश कुमार को पार्टी के संविधान में आवश्यकता पड़ने पर उचित संशोधन के लिए अधिकृत कर दिया गया। नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य की एनडीए सरकार के कामकाज की जमकर तारीफ की। बैठक में पहुंचे नीतीश कुमार का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जदयू नेताओं ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। निशांत कुमार ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। बैठक के बाद जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि सम्र...