पटना, नवम्बर 15 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो: लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर भी खरना का आयोजन किया गया। उनके परिवार की महिलाएं, जिनमें उनकी भाभी और बहनें शामिल हैं, छठ महापर्व कर रही हैं। नीतीश के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत भी पूजा में शामिल हुए। इस अवसर पर नीतीश कुमार के आवास पर पारंपरिक तरीके से खरना का प्रसाद तैयार किया गया। परिवार के सदस्यों ने पूजा-अर्चना की और छठी मइया से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आवास पर छठ के अनुष्ठान को लेकर भक्तिमय माहौल रहा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पटना स्थित 3, टेलर रोड आवास पर पारंपरिक विधि-विधान के साथ खरना का आयोजन हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल सय्यद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया...