पटना, अप्रैल 14 -- BIHAR BJP CM: बिहार की सियासत में आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। राज्य को अपना नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। कयासों का बाजार गर्म है और हर किसी की नजर इस बात पर है कि नीतीश कुमार के बाद जदयू की कमान और उनकी विरासत कौन संभालेगा। इसी बीच, जदयू के कद्दावर नेता और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार की सक्रियता को लेकर जो बयान दिया है, उसने नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।निशांत कुमार पूरी तरह सक्रिय, संगठन को दे रहे हैं सुझाव संजय झा ने स्पष्ट तौर पर कहा कि निशांत कुमार राजनीति में सक्रिय हो चुके हैं। वे पार्टी के कामकाज में गहरी रुचि ले रहे हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार सुझाव भी दे रहे हैं। संजय झा के अनुसार, "निशांत कुमार पार्टी में आए हैं और बहुत समझदारी से पूरे संगठन को...