नीतीश कुमार के आशीर्वाद से चल रही सरकार : संजय
पटना, मई 31 -- जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमलोगों के सर्वमान्य नेता हैं। नीतीश कुमार के आशीर्वाद से ही पार्टी और सरकार चल रही है। संजय झा रविवार को अपने आवास पर मीडिया से बात कर रहे थे। इससे पहले संजय झा के आवास पर नीतीश कुमार पहुंचे थे। इसको लेकर ही मीडिया ने संजय झा से सवाल किया था। इस पर उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार को जब भी फुर्सत मिलती है, वह पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलते हैं। कार्यकर्ताओं का हाल जानते हैं और उन सभी का फीडबैक भी लते हैं। यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार के आशीर्वाद से चल रही सरकार : संजय इसको लेकर नीतीश कुमार पार्टी कार्यालय भी जाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को हर बात की जानकारी रहती है। सारी खबर वह जानते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.