पटना, अप्रैल 10 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा सदस्य पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवा के प्रति नीतीश कुमार का समर्पण, सुशासन की छवि, कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता और बिहार के समग्र विकास के लिए उनका सतत प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उनके नेतृत्व में राज्य ने सतत विकास किया, आधारभूत संरचना और सामाजिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की है। हमसब की आशा है कि उनके अनुभव और दूरदर्शी सोच से देश को और अधिक मजबूती एवं नई दिशा प्राप्त होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...