नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- Nitish Kumar News: नीतीश कुमार देश के शीर्ष सदन राज्यसभा जाना चाहते थे। उनकी यह साध पूरी हो गई है। इसके पहले वे अन्य तीनों सदन लोकसभा, बिहार विधान परिषद और बिहार विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। नीतीश कुमार 14 अप्रैल को इस्तीफा देते हैं तो वह 19 साल 236 दिनों तक मुख्यमंत्री के पद पर रह चुके होंगे। इतने लंबे समय तक मुख्यमंत्री का कार्यकाल निभाने वाले नेताओं में वह देश में आठवें नंबर पर हैं। हालांकि, वह वर्ष 2025-30 का कार्यकाल पूरा करते तो देश के दूसरे नंबर की लम्बी अवधि के सीएम हो जाते। नीतीश कुमार ने दस बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इतनी बार शपथ लेने वाले वह देश के पहले राजनेता हैं। अब जबकि वे विदा हो रहे हैं तो पक्ष-विपक्ष, सभी के नेता कह रहे हैं कि नीतीश कुमार ने बिहार की तस्वीर बदली है। उन्होंने सुशास...