पटना, अप्रैल 4 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर लोजपा (रा) प्रवक्ता मनीष सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने का नैतिक आधार नहीं है। नीतीश कुमार ने अपने जीवन में सभी निर्णय बहुत ही सूझबूझ के साथ लिए हैं। नीतीश कुमार के सम्मान की बात करने वाले तेजस्वी यादव भूल जाते हैं कि उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद के साथ औरंगजेब की तरह व्यवहार किया था। जिस पिता लालू प्रसाद के बदौलत तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री बने और आज भी नेता प्रतिपक्ष बने हैं, उनकी तस्वीर को तेजस्वी यादव ने 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के पोस्टर से हटा दिया था। अब उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी से हटाने का प्रयास कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.