नीतीश कुमार की जीरो टॉलरेंस की नीति: सुनील
पटना, जून 1 -- ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने कई बार यह स्पष्ट किया है कि क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म के प्रति उनकी जीरो टॉलरेंस की नीति है। जो लोग भी इन गतिविधियों में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। वे सोमवार को जदयू दफ्तर में जनसुनावई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि खाड़ी देशों में उत्पन्न संकट के कारण पेट्रोलियम पदार्थों के आयात एवं आपूर्ति शृंखला पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसका असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों के साथ परिवहन लागत पर भी दिखाई दे रहा है। जदयू के प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में मंत्री लेशी सिंह एवं सुनील कुमार ने विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। यह भी पढ़ें- पेट्रोलियम कंपनियों को मंत्री की दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.