पटना, अप्रैल 17 -- जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का पटना के बाद दिल्ली में भी पता बदल गया है। बिहार का मुख्यमंत्री पद छोड़ने और राज्यसभा सांसद बनने के बाद नीतीश को राष्ट्रीय राजधानी के वीवीआईपी इलाके लुटियंस दिल्ली में नया सरकारी आवास आवंटित हुआ है। नीतीश का दिल्ली में पुराना पता 6, कामराज लेन था, जो बदलकर 9, सुनहरी बाग रोड हो गया है। इसके साथ ही उन्हें जेड प्लस कैटगरी की सुरक्षा भी प्रदान की गई है, जो देश भर में लागू रहेगी। पहले उनके पास सीएम वाली विशेष सुरक्षा व्यवस्था थी। रिपोर्ट्स के अनुसार सुनहरी बाग का इलाका दिल्ली के सबसे वीवीआईपी इलाकों में से एक है, जो लुटियंस दिल्ली का हिस्सा है। नीतीश को जो नया सरकारी आवास आवंटित हुआ है, वो टाइप-8 कैटगरी का है। दिल्ली में सरकारी आवासों को टाइप-1 से लेकर टाइप-8 तक की कै...