पटना, मार्च 22 -- केंद्रीय मंत्री और JDU के वरीय नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही पार्टी के सर्वोच्च नेता हैं। यह पार्टी ही उनके द्वारा बनाई गई है। ऐसे में वे ही हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। केन्द्रीय मंत्री पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन कर दिया है। निर्धारित तिथि को उनके नाम की घोषणा भी कर दी जाएगी। वे जदयू के सर्वे-सर्वा और सर्वमान्य नेता हैं। पार्टी में उनका कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में किसी दूसरे का सवाल ही नहीं उठता। पत्रकारों द्वारा पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार की इस बार विदाई हो रही है। उनका जाना तय है। वे लगातार बयानबाजी कर रही हैं, जो उनकी हताशा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.