नीतीश कुमार का इस्तीफा देना भावुक क्षण
बक्सर, मार्च 31 -- बक्सर। नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। यह राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण और भावुक क्षण के रूप में देखा जा रहा है। इस निर्णय ने न केवल राजनीतिक गलियारों में हलचल मचाई है। बल्कि आम जनता, देशवासियों तथा जनता दल (यूनाइटेड) के समर्पित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच भी गहरी भावनात्मक प्रतिक्रिया उत्पन्न की है। युवा जदयू बिहार के प्रदेश महासचिव आजाद सिंह राठौर ने भी इस अवसर पर अपनी भावनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का योगदान बिहार के समावेशी विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उनके इस कदम को कई लोग एक बड़े राजनीतिक संदेश और दूरदर्शी सोच के रूप में देख रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.