पटना, अप्रैल 8 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को दिल्ली जाएंगे। वह 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेंगे। नई दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। उनसे बिहार की भावी राजनीति को लेकर विचार-विमर्श होगा। दरअसल, नीतीश कुमार के राज्यसभा की सदस्यता लेने के बाद बिहार में नयी सरकार का गठन होना है। नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। इसके बाद उन्होंने 30 मार्च को विधानपरिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 9 अप्रैल को दिल्ली जाने की पुष्टि की है। कहा कि यह अलग बात है कि नीतीशजी का दिल्ली जाना पूरे बिहार को अच्छा नहीं लगा, लेकिन यह उनका निर्णय था, इसलिए हम बाध्य हैं। श्री चौधरी ने यह भी कहा कि राज्य में भाजपा बड़ी पार्टी है, लिहाजा ...