पटना, जून 20 -- Bihar Politics: भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जून को पटना में अतिपिछड़ा सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है। राजधानी के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित अभिनंदन सह आभार समारोह एवं अतिपिछड़ा सम्मेलन में अतिपिछड़ा समाज के नवनिर्वाचित सभी विधान परिषद सदस्यों का अभिनंदन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य शामिल होंगे। प्रमोद चंद्रवंशी ने बताया कि सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद, नित्यानंद राय भी शामिल होंगे। सम्मेलन में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा। बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ प्रमोद कुमार उर्फ प्रमोद चंद्रवंशी ने इसकी जानकारी दी। पटना में शनिवार को एक होटल में पत्रकारों को उन्होंने इसकी...