लखीसराय, मार्च 19 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के बाद नए सीएम पर चर्चा तेज हो गई है। राज्यसभा जाने से पहले नीतीश बिहार में समृद्धि यात्रा निकाल रहे हैं। उनका कार्यक्रम गुरुवार को लखीसराय जिले में हुआ। मंच पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ गुरुवार को दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी नजर आए। इस दौरान मंच पर जो कुछ हुआ, वह चर्चा का विषय बन गया। सीएम नीतीश कुमार अपना भाषण खत्म कर जब मंच पर बैठे नेताओं के पास गए तो पहले उन्होंने सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा। फिर उनके दूसरी तरफ खड़े विजय सिन्हा को पास बुलाया। तब सीएम ने सम्राट को इधर से उधर किया और सिन्हा के कंधे पर हाथ रख जनता से उनका अभिवादन कराया। दरअसल, इस महीने समृद्धि यात्रा के तहत नीतीश कुमार ने कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार के कई जिलों का दौरा किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.