पटना, मार्च 1 -- बिहार में नीतीश सरकार के शराबबंदी कानून पर अब सत्ता पक्ष के लोग ही सवाल उठा रहे हैं। इस लिस्ट में अब चिराग पासवान का भी नाम शामिल हो गया है। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग ने शराबबंदी की समीक्षा की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में शराब पर प्रतिबंध में कहां पर लीकेज है, इसकी समीक्षा जरूरी है। उन्होंने सख्ती से इस कानून को लागू करने की मांग की है। चिराग पासवान ने रविवार को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना की समीक्षा जरूरी है। यह पता लगाने के लिए कि जिस उद्देश्य-लक्ष्य के साथ बैन लगाया गया, क्या वह पूरा हो रहा है? अगर पूरा नहीं हो रहा तो उसमें कमी-खामी क्या है? क्या हमारे सीमावर्ती इलाके से शराब आयात हो रही है? क्या शराब ब्लैक मा...