नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, JDU-BJP ने किया पलटवार; RJD ने भी ताना मारा
पटना, अगस्त 22 -- बिहार के पूर्व सीएम और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार राजनैतिक विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा के एक बयान से प्रदेश की राजनीति में घमासान मच गया है। नालंदा में राष्ट्रीय लोक मोर्चा(आरएलएम) की समीक्षा शिविर में कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार की विरासत आरएलएम को संभालना चाहिए। इस बयान पर एनडीए के घटक दल जदयू और बीजेपी ने उपेंद्र कुशवाहा पर पलटवार किया है। लालू यादव की पार्टी राजद ने तंज कसते हुए कहा है कि कुशवाहा ज्यादा बोल रहे हैं। नालंदा में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की तीन दिवसीय समीक्षा शिविर आयोजित की गयी। शिविर के अंतिम दिन उपेंद्र कुशवाहा ने समीक्षा का लब्बोलुआब पेश किया। कहा कि बिहार की एक बड़ी जमात का प्रतिनिधित्व करते हुए नीतीश कुमार ने बिहार और देश की राजनीति में एक समृद्ध विरासत कायम किया। अब नीतीश कुमार ने बिहार की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.