पटना, नवम्बर 20 -- Nitish Govt Cabinet Minister List: बिहार में नीतीश कुमार की 10वीं सरकार के मंत्री कुछ देर बाद पटना के गांधी मैदान में शपथ लेंगे। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की यह 8वीं सरकार है। नीतीश के साथ आज एनडीए के पांच घटक दल बीजेपी, जेडीयू, लोजपा-आर, हम और रालोमो से लगभग डेढ़ दर्जन मंत्री शपथ ले सकते हैं। जीतनराम मांझी की हम से संतोष सुमन का नाम तय है। चिराग पासवान की लोजपा-आर से राजू तिवारी का नाम पक्का है। उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो से पत्नी स्नेहलता कुशवाहा या बेटा दीपक प्रकाश या माधव आनंद के नाम की चर्चा है लेकिन अभी तक पक्का पता नहीं चला है। नीतीश ने कल जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के विधानमंडल दल की बैठक के दौरान आज शपथ लेने वाले मंत्रिमंडल की साइज छोटी रहने का संकेत दिया था और कहा था कि खरमास खत्म होने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.