पटना, मई 19 -- जदयू के प्रदेश प्रवक्ता हिमराज राम एवं परिमल कुमार ने कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने वर्षों से उद्योग, कौशल विकास और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए नीतियां बनाईं। इन्हीं नीतियों का सकारात्मक परिणाम आज पूर्वी चंपारण में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद जिस प्रकार स्थानीय उद्यमियों, प्रवासी कारीगरों और युवाओं ने मिलकर रेडीमेड गारमेंट सेक्टर को नई ऊंचाई दी है, वह सुशासन और विकास आधारित नीति की सफलता का प्रमाण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...