पटना, सितम्बर 11 -- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू का नाम बदलने की तैयारी तेज हो गई है। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के प्रस्ताव पर अब डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव और मंत्री श्रवण कुमार ने भी समर्थन दे दिया है। दोनों ही पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। संजय झा ने एक दिन पहले जनता दल यूनाइटेड का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' रखने की अपील पार्टी नेताओं से की थी। अब तक पार्टी में इस अपील पर एकराय नजर आ रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही जेडीयू का नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। हालांकि, अंतिम फैसला जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार खुद लेंगे। उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव ने जनता दल यूनाईटेड का नाम जनता दल नीतीश करने की मांग को सही ठहराया है। जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के बाद पत...