पटना, मार्च 6 -- Nitish Kumar Political Journey: पिछले दो दशक से बिहार की राजनीति में द मोस्ट इंपॉर्टेंट रहे नीतीश कुमार का मार्च से खास नाता है। उन्होंने एक मार्च को ही अपना 75वां बसंत पूरा किया और अगले चार दिन बाद 5 मार्च को मुख्यमंत्री का पद छोड़ राज्यसभा जाने का फैसला लेकर सबको चौंका दिया। नीतीश कुमार मार्च महीने की तीसरी तारीख को 2005 में पहली बार सीएम बने थे। बेहद सामान्य परिवार से आने वाले नीतीश कुमार ने अपनी सृजनशीलता और राज्य का कायाकल्प कर बिहार की राजनीति में एक बड़ा कद कमाया। इसके लिए उन्होंने अथक श्रम और संघर्षों का सामना किया। उनका जन्म नालंदा के हरनौत के कल्याण बिगहा में एक मार्च 1951 को हुआ। उनके पिता कविराज रामलखन सिंह प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी थे और काफी लोकप्रिय थे। नीतीश कुमार ने 1972 में बिहार कालेज ऑफ इंजीनियरिंग से...