पटना, मार्च 24 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जदयू के फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार का सशक्त प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। श्री सरावगी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि भविष्य में भी नीतीश कुमार का नेतृत्व प्रदेश एवं देश के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा। नीतीश कुमार के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने से एनडीए और मजबूत होगा। एनडीए नित सफलता की नई ऊंचाइयों को छूएगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने राजनीतिक अनुभव से न केवल जदयू और एनडीए को मजबूत किया है, बल्कि बिहार को अंधेरे से निकालकर सुशासन का पाठ पढ़ाया। आज बिहार उनके नेतृत्व में विकास के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.