हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 10 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। वह शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इसके साथ ही बिहार में 20 सालों के बाद सियासी तस्वीर भी बदल जाएगी। राज्य में एनडीए की नई सरकार के गठन की उलटी गिनती शुरू हो गई है। नए सीएम के नाम पर मंथन के लिए बिहार भाजपा कोर टीम की बैठक भी शुक्रवार को दिल्ली में होने जा रही है। वहीं, माना जा रहा है कि राज्यसभा सांसद की शपथ लेने के बाद नीतीश की मुलाकात भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शीर्ष नेतृत्व से होगी। इसमें नई सरकार एवं नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा होगी। नीतीश कुमार अपने लंबे राजनीतिक करियर में 6 बार लोकसभा सांसद और केंद्र सरकार के कई अहम महकमों में मंत्री रह चुके हैं। साल 2005 में उनके नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरका...