मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- ​मुजफ्फरपुर। नीतीश्वर कॉलेज शिक्षक संघ ने बुधवार को कॉलेज के चार शिक्षकों के स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह आयोजित किया। इन शिक्षकों में डॉ. नीतू सिंह, डॉ. इंद्रानी रॉय, डॉ. किरण ठाकुर और डॉ. रणबीर कुमार शामिल हैं। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार ने की। प्राचार्य ने चारों शिक्षकों के काम की सराहना की। ​शिक्षक संघ के सचिव डॉ. रवि रंजन ने अतिथियों और स्थानांतरित हुए शिक्षकों का स्वागत किया। वहीं, चारों शिक्षकों ने कॉलेज के शैक्षणिक परिवेश व सहकर्मियों के सहयोग को अपनी जीवन यात्रा का अनमोल हिस्सा बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...