नीति ने वुशु स्टेट चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, नेशनल के लिए चयन
देहरादून, जुलाई 4 -- देहरादून। वरिष्ठ संवाददाता दून की नीति पांडे ने वुशु स्टेट चैंपियनशिप-2026 में अंडर-45 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल वुशु चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। नीति सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) की छात्रा हैं। शनिवार को स्कूल के निदेशक विपिन बलूनी ने उन्हें सम्मानित किया।उत्तराखंड वुशु एसोसिएशन की ओर से दून में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। एसबीपीएस की कक्षा 11 की छात्रा नीति पांडे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।स्कूल पहुंचने पर बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने नीति को सम्मानित करते हुए नेशनल चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.