रुडकी, अगस्त 24 -- एसएसडी गर्ल्स पीजी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से सोमवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 : संभावनाएं और चुनौतियां विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता राजनीति विज्ञान विभाग कमांद टिहरी गढ़वाल की असिस्टेंट प्रोफेसर प्रवीण रहीं। मुख्य वक्ता ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 महिलाओं के राजनीतिक भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम है। यह केवल सत्ता हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि सत्ता में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का प्रतीक है। राजनीतिक पदों पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से उन्हें अपने जीवन से जुड़े मुद्दों पर सार्वजनिक नीतियां बनाने और उन पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा। महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्त्री उत्पीड़न और हिंसा जैसे मुद्दों को भी प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा। प्राचार्या ने कहा कि नारी शक्ति...