दरभंगा, अप्रैल 15 -- दरभंगा। लनामिवि के स्नातकोत्तर एआईएच विभाग में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में नारी सशक्तिकरण : आवश्यकता एवं महत्व विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. अमीर अली खान ने कहा कि जब एक स्त्री शिक्षित होती है तो न केवल परिवार, बल्कि समाज भी शिक्षा की ओर बढ़ता है। मुख्य वक्ता समाजशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. लक्ष्मी कुमारी ने भारतीय इतिहास के विभिन्न कालखंडों में महिलाओं की स्थिति पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि महिला सशक्तिकरण का अर्थ केवल महिलाओं को कुछ अधिकार दे देना मात्र नहीं है, बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी सक्रिय और समान भागीदारी सुनिश्चित करना है। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर परिचर्चा आयोजित जब तक समाज की आधी आबादी नीति-निर्धारण में शामिल नहीं हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.