नीति और सिद्धांत के विरुद्ध कार्य करने का पूर्व अध्यक्ष ने लगाया आरोप
कटिहार, सितम्बर 14 -- कटिहार। नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ मुकीम ने चेंबर की 48वीं वार्षिक आम सभा में विपक्ष के नेताओं को आमंत्रण नहीं दिए जाने का आरोप लगाया है। पूर्णिया के भाजपा विधायक को आमंत्रित किया गया है लेकिन जिला के मनिहारी के कांग्रेसी विधायक मनोहर सिंह और सांसद तारिक अनवर की अनदेखी की गई। पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि चेंबर ऐसी संस्था है जहां सभी राजनीतिक दलों को एकजुट कर बड़ी-बड़ी लड़ाइयां लड़कर सफलता पाई गई है। पूर्व मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो ने चेंबर के सभी आंदोलन में बढ़-चढ़कर का हिस्सा लिया था। आम समस्या होने पर लोग चेंबर के नेतृत्व में आंदोलन करना अच्छा समझते हैं। सांवरमल हत्याकांड, सेल टैक्स के विरुद्ध बिहार बंद वगैरह आंदोलन में सभी राजनीतिक दलों के सहयोग से ही सफलता मिली थी। वार्षिक आम सभा में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.