लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- जुलाई से सितंबर 2024 के बीच चले संपूर्णता अभियान में जिले के बांकेगंज और धौरहरा ब्लॉक ने प्रदर्शन की नई इबारत लिख दी। उत्कृष्ट कार्य के लिए नीति आयोग ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। बांकेगंज ब्लॉक ने हेल्थ एंड न्यूट्रिशन, एग्रीकल्चर एंड अलाइड सर्विसेज़ और एस्पिरेशनल ब्लॉक्स प्रोग्राम के तहत सोशल डेवलपमेंट थीम में तीन प्रमुख इंडिकेटर्स पर शत-प्रतिशत सैचुरेशन हासिल कर प्रशासनिक चुस्ती का परिचय दिया। जमीनी निगरानी, विभागों के बीच बेहतर तालमेल और तय समयसीमा में लक्ष्य पूरा करने की रणनीति ने ब्लॉक को मॉडल बना दिया। धौरहरा ब्लॉक ने तो रफ्तार को और तेज कर दिया। यहां छह इंडिकेटर्स पर सैचुरेशन हासिल कर विकास के पैमाने पर नई लकीर खींच दी गई। स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.