सिद्धार्थ, मार्च 2 -- सिद्धार्थनगर। आकांक्षी जनपद चित्रकूट के आकांक्षी ब्लॉक रामनगर में जुलाई से सितंबर 2024 तक संचालित संपूर्णता अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए तत्कालीन जिलाधिकारी चित्रकूट एवं वर्तमान डीएम सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जीएन को नीति आयोग की ओर से प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। अभियान के दौरान स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, आधारभूत संरचना और वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई। टीकाकरण, एनीमिया नियंत्रण, विद्यालयों में नामांकन वृद्धि, स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण तथा किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने जैसे प्रयासों से निर्धारित सूचकांकों में सुधार हुआ। यह सम्मान शिवशरणप्पा जीएन के नेतृत्व, विभागीय समन्वय और जनसहभागिता का परिणाम है। इस उपलब्धि से अन्य ब्लॉकों को भी विकास कार्यों में तेजी लाने की...