रांची, अगस्त 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मानसून सत्र के तीसरे दिन सोमवार को दूसरी पाली में विपक्ष की अनुपस्थिति में सदन में वित्तीय वर्ष 2026-27 के पेश पहले अनुपूरक बजट पर चर्चा हुई। सत्ता पक्ष के विधायकों के बाद वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सरकार का पक्ष रखा। उसके बाद संबंधित विनियोग विधेयक सदन से पारित हुआ। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्पष्ट निर्देश है कि राज्य का वित्तीय प्रबंधन मजबूत, सुदृढ़ और पारदर्शी हो। इस दिशा में वित्त विभाग के अधिकारी व कर्मी बेहतर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सदन में विपक्ष मौजूद होता तो वे उनसे पूछते कि केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के तहत राज्य को मिलने वाली अनुदान राशि मात्र 7.3 प्रतिशत ही मिली। ऐसा इसलिए क्योंकि झारखंड में उनकी सरकार नहीं है। यह भी पढ़ें-...