रांची, मार्च 20 -- नामकुम,संवाददाता। नीति आयोग ने पटना में 19-20 मार्च को आयोजित कार्यशाला में नामकुम लैंपस के मुख्य कार्यपालक नीरज कुमार ने लैंपस के कार्यों की जानकारी दी। मुख्य कार्यपालक नीरज ने बताया कि नामकुम लैंपस झारखंड की अग्रणी समिति है, जहां प्रखंड की महिलाओं, किसानों, ग्रामीणों के लिए जमा वृद्धि, बैंकिंग, खाद, बीज, प्रज्ञा केंद्र, धान अधिप्राप्ति, केसीसी ऋण, माइक्रो एटीम तथा अन्य कई तरह के कार्य बहुत ही अच्छे तरीके से चलाए जा रहे हैं। कुमार ने बताया कि उनके यहां सभी कार्य व्यवस्थित और डिजिटल रूप में हो रहा है। कुमार ने नीति आयोग के कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए सभी अधिकारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि नामकुम लैंपस के कार्य इसी तरह से जारी रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.