जमशेदपुर, मार्च 25 -- धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अर्णव मिश्र ने मंगलवार को समाहरणालय में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इसका मुख्य एजेंडा नीति आयोग द्वारा निर्धारित विकास मानकों (केपीआई) की प्रगति की समीक्षा करना था। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित स्वास्थ्य, कृषि और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। एसडीओ ने 'आकांक्षी जिला कार्यक्रम' के तहत शिक्षा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और छात्र-छात्राओं के ड्रॉपआउट रेट को कम करने के लिए कड़े निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी से स्कूलों में पेयजल, शौचालय और डिजिटल साक्षरता की वर्तमान स्थिति पर रिपोर्ट मांगी। स्वास्थ्य विभाग को एनीमिया उन्मूलन और संस्थागत प्रसव के आंकड़ों में सुधार लाने के निर्देश दिए गए, ताकि जिले की राष्ट्रीय रैंकिंग बेहतर हो सके...