जामताड़ा, मार्च 19 -- नीति आयोग के निर्देश पर करमाटांड़ में चिंतन शिविर, योजनाओं की समीक्षा और समन्वय पर जोर करमाटांड़, प्रतिनिधि।प्रखंड कार्यालय सभागार,करमाटांड़-विद्यासागर में गुरुवार को नीति आयोग, भारत सरकार के निर्देशानुसार चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख छोटेलाल कोल ने किया। जबकि अध्यक्षता सीओ सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी चोनाराम हेंब्रम ने की। वहीं कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की समस्याओं, उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया। साथ ही, आम जनता तक योजनाओं का लाभ बेहतर ढंग से पहुंचाने के लिए विभागों के बीच समन्वय और सहयोग पर ...