नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- पश्चिम बंगाल में भाजपा के विधायक और अर्थशास्त्री अशोक कुमार लाहिड़ी को नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है। एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने लाहिड़ी के नाम पर मुहर लगा दी है। कुछ समय के बाद वह 2022 से इस पद पर आसीन सुमन के.बेरी की जगह लेंगे। बता दें, अशोक लाहिड़ी पश्चिम बंगाल की बालुरघाट से पिछली विधानसभा के विधायक हैं, उन्होंने इस बार चुनाव नहीं लड़ा है। इसके अलावा उन्होंने भारत सरकार के 12वें मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में भी काम किया है। अपडेट की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...