अल्मोड़ा, मार्च 31 -- डीएम अंशुल सिंह ने मंगलवार को नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन के बेरी से कसारदेवी में मुलाकात की। जिले की भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति के बारे में बताया। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, स्वच्छता, ग्राम्य विकास, रोजगार सृजन और तकनीकी विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। यहां एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के, सीडीओ रामजी शरण शर्मा, डीएफओ सिविल सोयम प्रदीप धौलाखंडी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...